जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी साईं मंदिर के पास देर रात ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो की चेकिंग लगायी. चेकिंग के दौरान सोनारी थाना के पास रहने वाले संजय सिंह की पुलिस ने गाड़ी रोकी.
ब्रेथ एनालाइजर लगाकर उसके सांसों की चेकिंग की गई कि वह शराब पिए हैं या नहीं. संजय सिंह ने बताया कि वे शराब लेकर आ रहे थे. लेकिन शराब नहीं पी थी. पीने के लिए शराब लेकर जा रहे थे.
संजय सिंह ने बताया कि इसके बावजूद तीन चार बार मशीन लगाकर यह साबित किया गया कि वह शराब पी है. इसके बाद 10 हजार रूपये का चालान उनका काट दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

चालान का कागज सौंपा गया औऱ चालान का पैसा अफसर ने अपने निजी एकाउंट के यूपीआईं में ले लिया. जबकि नियम कहता है कि सरकार के एकाउंट में पैसा सीधे जमा होना है. (नीचे भी पढ़ें)
निजी खाता में ट्रांसफर कराना वित्त विभाग की नियमावली के खिलाफ हैं. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे ही मामले में कई अफसर पर कार्रवाई हो चुकी हैं. संजय सिंह इसके बाद गुस्से में सीधे एसएसपी का ऑफिस पहुंचे. रात में उनके कार्यालय के बाहर शराब पी औऱ वीडियो भी बनाया. इसके बाद वे निकल गए.





