देशभर में मॉनसून की एंट्री का बेसब्री से हो रहा इंतेजार अब खत्म हो गया है. मौसम विभाग ने गुरुवार, 4 जून को केरल में मॉनसून की दस्तक का ऐलान कर दिया है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 9 दिन की देरी से गुरुवार 04 जून, 2026 को केरल में पहुंच गया है, जबकि इसकी सामान्य तारीख 01 जून होती है. (नीचे भी पढ़ें)
मानसून 9 दिन देरी से पहुंच रहा केरल : पहले अनुमान था कि मॉनसून 26 मई को केरल पहुंचेगा, लेकिन यह तय समय से करीब 9 दिन देरी से आया. आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है और इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना : केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. केरल के कई हिस्सों में पहले से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड में स्थिति अनुकूल हुई तो समय पर मानसून का प्रवेश : मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश में मॉनसून ने अभी दस्तक नहीं दी है. 4 जून को केरल में मॉनसून पहुंच चुका है. झारखंड में मानसून कब तक पहुंचेगा, इसकी डेट नहीं बताई जा सकती है. पिछले बार मानसून समय से पहले 26 मई को केरल आया था, लेकिन झारखंड में 17 जून को पहुंचा था. वैसे झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून आ जाता है. इस बार भी स्थिति अनुकूल होगी तो मानसून समय पर भी पहुंच सकता है. नहीं त एक सप्ताह की देरी से आएगा.







