जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना प्रभारी चंदन सिंह की मां नैनतारा सिंह का आकस्मिक निधन 3 जून को हुआ. निधन पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. मानगो नगर निगम जमशेदपुर के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ निधि श्रीवास्तव, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज, सोहैल अख्तर अंसारी, आफताब आलम, जुबैर आलम, हुसैनी मस्जिद कमेटी के सदस्य हाजी राजी नौशाद, जमील असगर, गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सरदार गुरचरण सिंह तथा पारडीह दुर्गा पूजा समिति के सदस्य अपूर्वा पाल तथा अभिनव कुमार सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया. स्वर्गीय नैनतारा सिंह का जीवन सादगी, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक था. उनका निधन समाज एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. सभी ने विशेष रूप से थाना प्रभारी चंदन सिंह, उनके पुत्र चंद्रन कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों की सराहना की. उन्होंने अपनी माताजी की जिस समर्पण, सेवा और निष्ठा के साथ देखभाल की, वह समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की.






