जमशेदपुर: नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट सम्मान ईपीएसए प्रदान किया गया है. भारत में अब तक मात्र 60 लोगों को ही यह सम्मान दिया जा चुका है, जबकि झारखंड के वे पहले व्यक्ति होंगे जिन्हें यह सम्मान मिला है. (नीचे भी पढ़े)

यह सम्मान किसी भी छायाकार की कम से कम सात सौ तस्वीरें को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने योग्य पाए जाने पर दिया जाता है. इस उपलब्धि के बाद अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी द्वारा आयोजित किसी भी अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उन्हें चयनकर्ता के रूप में शामिल किया जा सकता है. (नीचे भी पढ़े)

नरेश अग्रवाल के अब तक 2500 छायाचित्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में शामिल किये जा चुके हैं. उन्हें 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं. फोटोग्राफी उनका पेशा नहीं है बल्कि अपने को जीवंत और ताजा रखने का साधन मात्र है. (नीचे भी पढ़े)

उनकी अधिकांश छवियां झारखंड, बंगाल, राजस्थान और ओड़िशा के ग्रामीण जीवन पर आधारित हैं. उन्होंने सबर जाति पर विशेष कार्य किया है. वे निरंतर सक्रिय हैं और अपना बहुत सारा समय इस कला को निखारने में लगाते हैं.








