जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा के अंतिम दिन बुधवार को कथावाचक कुमार स्वामी ने कथा के माध्यम से भगवान के अन्यान्य विवाह के साथ मित्रता का शानदार वर्णन किया. कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया. कथा सुनकर लोग भावविभोर हो गए. साथ ही स्वामी जी ने बताया कि भागवत कथा बड़े से बड़े पापों को नाश करने में समर्थ है. (नीचे भी पढ़े)
अंतिम दिन मुख्य यजमान के दुर्गा राव, आचार्य शुभेंदु शास्त्री, पंडित सोनू मिश्रा, हिन्दू जागरण मंच के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे, सचिन, ऋषभ मिश्रा, गुरेश, दीपू, अजय मिश्रा, हिमांशु झा, भागवत प्रेमी संघ के सदस्यों सहित भारी संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे. समिति के सदस्यों ने बताया कि 18 जून को कथा परिसर में हवन व महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.








