रांची: झारखंड सरकार ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है. कार्मि्क विभाग ने इसी अधिसुचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार अजय कुमार तिर्की को रांची का एसआरओ, बिजय सिंह बिरूवा को गिरिडीह का नगर आयुक्त, प्रदीप कुमार को हजारीबाग का अपर नगर आयुक्त, सौरभ प्रसाद को जिला पंचायती राज पदाधिकारी गढ़वा, ललन कुमार व कुमुदनी टुडू को उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. राकेश कुमार को झारखंड लोक सेवा आयोग का उप सचिव, रतन सिंह को धनबाद एसओआर, प्रदीप शुक्ला को धनबाद अपर समाहर्ता, मनीषा वत्स उप निर्वाचन पदाधिकारी, रवि प्रकाश को दुमका आयुक्त के सचिव, सुधीर कुमार को जेपीएससी उप परीक्षा नियंत्रक, रवि शंकर दुमका जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के नगर आयुक्त एजाज अहमद, विजय वर्मा को मानगो उप नगर आयुक्त व योगेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर के नगर आयुक्त व अमित कुमार को आदित्यपुर का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. इसी तरह जमशेदपुर राष्ट्रीय नियोजन निदेशक राजेश कुमार व मुकेश मछुआ को जमशेदपुर विधि व्यवस्था एडीएम बनाया गया है. राजेश डुंगडुंग को जमशेदपुर जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, अभिषेक कुमार को पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर का सीओ सह बीडीओ, राजीव कुमार मिश्र को मानगो का उप नगर आयुक्त, पारुल सिंह को उप निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को सरायकेला का सीओ सह बीडीओ बनाया गया है. इसके अलावा कई पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.








