जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पलाशबानी की रहने वाली महिला रायमुनी मार्डी ने शनिवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पलाशबानी में रियती भूमि पर हाड़ीराम मार्डी उर्फ चैतन मार्डी के उसकावे में आकर उसका भाई कमल मार्डी, उसकी पत्नी संगीता मार्डी और मां सोना मार्डी और चुनटू मार्डी उर्फ विकु मार्डी ने उनके और उनके देवर के साथ मारपीट की है. इस मामले में नामचीन लोगों ने जान मारने की नियत से उनके ऊपर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट भी लगी थी. उनके देवर के साथ भी मारपीट की गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी शिकायत लेकर 18 जून को वे एमजीएम थाना गयी. दो घंटे बाद थाना प्रभारी से बातचीत हुई, परंतु वहां पीड़िता को न्याय नहीं मिला. उन्होंने बताया कि वे पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रही चुकी हैं और वर्तमान में रोटरी क्लब जमशेदपुर द्वारा संचालित स्कूल एवं अन्य विकास के कार्यक्रमको संचालित करती है. फिलहाल उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है.







