जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष ने अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू पर हमला बोला है. पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने कहा है कि वेज रिवीजन काफी देर हो गया है. 18 माह हो गया है. लेकिन कर्मचारियों का वेज रिवीजन नहीं हो पा रहा है. कमिटी मेंबर अपने विभाग में जवाब नहीं हो पा रहा हैं. उन्होंने एक अख़बार का कतरन भी साझा किया है. इसमें कमिटी मेंबर रहते हुए संजीव चौधरी टुन्नू कहे थे कि जल्द समझौता किया जाये लेकिन खुद की बारी आयी तो इतना देर से समझौता कर रहे हैं.





