ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकरायी. जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के कई टुकड़े बंट गया. साथ ही साथ कार का इंजन 30 मीटर दूर जा गिरा. मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है. दोनों बांद्रा में रहते थे. घायल अंगद का कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि योगेश नेगी का जन्मदिन था. रविवार शाम को अंगद, रेबेका और योगेश ने बदलापुर में बर्थडे सेलिब्रेट किया. फिर एक्सप्रेस वे की ओर कार लेकर निकल पड़े. एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगहों पर कॉन्क्रीट बैरिकेड लगाए गए हैं. पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय अंगद ने शायद बैरिकेड से बचने की कोशिश की और कार से कंट्रोल खो दिया और बीच वाले डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के कारण कार उछल गई और डिवाइडर के बीच गैप में जाकर रुकी.








