लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है. इसके बाद सेंटर की इमारत से नीचे कूद कर जान बचाने लगे. इसके बाद सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटना स्थल पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में दिख रहा है कि पूरी इमारत धू-धूकर जल रही है. हताहतों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मिली जानकारी के मुताबिक दमकल की 14 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया है. मृतकों और घायलों को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है.चश्मदीद अमन ने बताया कि यहां एक लाइब्रेरी और कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है. बताया कि जब हम यहां पहुंचे, तो इमारत से धुआं निकलता देखा. अमन का दावा है कि हमने कम से कम 5-6 लोगों को बचाया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद एक व्यक्ति इमारत से कूद गया, जिसकी वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई. उन्होंने कहा कि हमने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. 15 मिनट तक कोई नहीं आया. कुछ पुलिसवाले आए लेकिन, वह घूमते रहे. उन्होंने कहा कि जो लोग भीतर फंस गए थे, उनके जिंदा बचने की संभावना नगण्य है.दमकल विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि इमारत के भीतर 10-12 लोग फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि आग की लपटें इतनी भीषण थी कि, दमकलकर्मी इमारत के भीतर नहीं जा पाए. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के बाद भी भीतर धुआं और ताप इतना ज्यादा है कि भीतर जाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा कि भीतर फंसे लोगों की स्थिति की जानकारी नहीं है.







