गालूडीह: भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला के 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को गालूडीह और जादूगोड़ा मंडल में विभिन्न संगठनात्मक बैठकें एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम के तहत गालूडीह मंडल के मारवाड़ी धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा की अध्यक्षता में मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई. इसके पश्चात जादूगोड़ा मंडल के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम स्वासपुर में 210,211,212,213 विभिन्न बूथों के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया गया. वहीं उत्तरी इचड़ा पंचायत के ग्राम ईटा भट्टा स्थित बूथ संख्या 202 में भी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान ग्रामीणों के बीच केंद्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक रखा गया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रकों का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर उनके सुझाव एवं विचार भी प्राप्त किए गए. भाजपा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करें तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. वहीं भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की कार्यशैली जन-जन से संवाद, सेवा और निरंतर संपर्क पर आधारित है. उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की उपलब्धियों एवं संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए. जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि विकास के साथ चले सत्ता फल के बहकावे में नहीं आए ये विकास विरोधी लोग है, सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन, हराधन सिंह,रोहित सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा, विक्रम सिंह, रीना महाली, अशोक विश्वकर्मा, बिस्वजीत पांडा,सपन पाल,समीर शी अजय अग्रवाल, रीना माहाली, गौतम झा,तारकनाथ दे, अशोक विश्वकर्मा, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे







