• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur Snan Purnima : इस्कॉन कदमा में स्नान पूर्णिमा महोत्सव भक्ति, उल्लास एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न, रथयात्रा की तैयारियां हुईं तेज

Jamshedpur Snan Purnima : इस्कॉन कदमा में स्नान पूर्णिमा महोत्सव भक्ति, उल्लास एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न, रथयात्रा की तैयारियां हुईं तेज
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के इस्कॉन कदमा में भगवान भगवान श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु , भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के पावन स्नान पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य, दिव्य एवं भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के महाअभिषेक, हरिनाम संकीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचन का लाभ प्राप्त किया। पूरा मंदिर परिसर “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र की गूंज से गुंजायमान रहा. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एचजी बलदेव विद्याभूषण प्रभु ने स्नान पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ की दिव्य लीलाओं का प्रारंभ है. उन्होंने कहा कि स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान भगवान श्रीश्री जगन्नाथ महाप्रभु , भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा का पवित्र जल से महाअभिषेक किया जाता है. इसके उपरांत भगवान भक्तों के प्रेम को स्वीकार करते हुए अस्वस्थ होने की लीला करते हैं और कुछ दिनों तक एकांत विश्राम करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात वे नवयौवन रूप में दर्शन देकर विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा के माध्यम से अपने भक्तों के बीच आते हैं. यह पर्व भगवान की असीम करुणा, वात्सल्य एवं समस्त मानवता के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है. अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में एचजी बलदेव विद्याभूषण प्रभु ने भगवान जगन्नाथ की अनेक रोचक एवं प्रेरणास्पद लीलाओं का वर्णन किया. उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ “जगत के नाथ” हैं और उनकी कृपा सभी पर समान रूप से बरसती है. उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने जीवन में भक्ति, सेवा, नाम-संकीर्तन एवं श्रीकृष्ण चेतना को अपनाने का संदेश दिया. महोत्सव का विशेष आकर्षण संकर्षण प्रभु एवं मायापुर कीर्तन टीम की दिव्य एवं हृदयस्पर्शी प्रस्तुति रही. उनके मधुर एवं ऊर्जावान हरिनाम संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया. मृदंग, करताल और मधुर कीर्तन की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर घंटों तक नृत्य करते रहे। “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे.” महामंत्र के संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा. उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु ने स्वयं को भगवान की भक्ति में पूर्णतः समर्पित अनुभव किया. (नीचे भी पढ़ें)

स्नान पूर्णिमा महोत्सव की सफल एवं भव्य पूर्णाहुति के साथ ही इस्कॉन कदमा की आयोजन समिति, स्वयंसेवक एवं भक्तगण अब आगामी रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों में पूरे उत्साह एवं गरमजोशी के साथ जुट गए हैं. समिति द्वारा रथ निर्माण, सजावट, नगर संकीर्तन, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न सेवा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि इस वर्ष की रथयात्रा नगरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक उत्सव बन सके. इस्कॉन कदमा के पदाधिकारियों ने स्नान पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवकों एवं भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों से आगामी रथयात्रा महोत्सव में परिवार सहित शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दिव्य रथ के दर्शन, हरिनाम संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ लेने का आग्रह किया. “स्नान पूर्णिमा से रथयात्रा तक की यह आध्यात्मिक यात्रा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ के प्रेम, करुणा और समस्त मानवता को एक सूत्र में जोड़ने का दिव्य संदेश है.”

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accused of chain snatching arrested : सोनारी में चेन छिनतई के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी थी जेल
खबर

Jamshedpur accused of chain snatching arrested : सोनारी में चेन छिनतई के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी थी जेल

September 4, 2026
Jamshedpur notice pasted at the accused’s house : गोलमुरी पुलिस ने नामदा बस्ती निवासी वीर सिंह उर्फ पंडित के घर पर चिपकाया इश्तेहार, रंगदारी के एक मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार
खबर

Jamshedpur notice pasted at the accused’s house : गोलमुरी पुलिस ने नामदा बस्ती निवासी वीर सिंह उर्फ पंडित के घर पर चिपकाया इश्तेहार, रंगदारी के एक मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार

September 4, 2026
Nigeria 37 died while stealing oil : नाइजीरिया में कच्चे तेल की चोरी करते समय 37 लोगों की मौत, तेल चोरी करते जहरीली गैस की चपेट में आने से हुआ हादसा, मरनेवालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी
खबर

Nigeria 37 died while stealing oil : नाइजीरिया में कच्चे तेल की चोरी करते समय 37 लोगों की मौत, तेल चोरी करते जहरीली गैस की चपेट में आने से हुआ हादसा, मरनेवालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी

September 4, 2026
Next Post
Jamshedpur ssp action in dd bar case , बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिस वालों को किया सस्पेंड, यह हुई कार्रवाई

Jamshedpur ssp action in dd bar case , बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिस वालों को किया सस्पेंड, यह हुई कार्रवाई

Jamshedpur body found – एमजीएम अस्पताल के बाहर लावारिश अवस्था में बुजुर्ग का शव बरामद, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Jamshedpur body found - एमजीएम अस्पताल के बाहर लावारिश अवस्था में बुजुर्ग का शव बरामद, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Jamshedpur rural accident: जादूगोड़ा में तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

Jamshedpur rural accident: जादूगोड़ा में तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News