• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 7, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela nh accident : राजनगर-चाईबासा मार्ग पर हाइवा और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, जलकर दोनों चालक की मौत

Saraikela nh accident : राजनगर-चाईबासा मार्ग पर हाइवा और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, जलकर दोनों चालक की मौत
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में एनएच-220 एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना. सोमवार देर रात राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर रोला-खैरबनी मोड़ के पास हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और दोनों चालक उसमें फंस गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रेलर चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को गंभीर हालत में बाहर निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलरों के चालकों ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने के कारण दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए और सड़क किनारे खेत में पलट गए. इस दुर्घटना में दोनों चालक घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. (नीचे भी पढ़ें)

आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लग गया. मंगलवार सुबह तक जले हुए वाहनों से धुआं निकलता रहा. दोनों भारी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. पुलिस ने दोनों मृत चालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-220 पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सड़क अब भी संकरी है. आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद सड़क चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही एनएच-220 का फोरलेन निर्माण और सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो इस मार्ग पर ऐसे हादसे आगे भी लोगों की जान लेते रहेंगे. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में एनएच-220 पर कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क के विस्तार और सुरक्षा संबंधी मांगें अधूरी पड़ी हैं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

West singhbhum – समाहरणालय लिपिकों को मिली नई पहचान, पदनाम परिवर्तन पर चक्रधरपुर में खुशी की लहर
खबर

West singhbhum – समाहरणालय लिपिकों को मिली नई पहचान, पदनाम परिवर्तन पर चक्रधरपुर में खुशी की लहर

July 7, 2026
Jamshedpur suicide attempt – मानगो पुल से युवक ने की छलांग लगाने की कोशिश, टाइगर मोबाइल के जवानों ने बचाई जान
खबर

Jamshedpur suicide attempt – मानगो पुल से युवक ने की छलांग लगाने की कोशिश, टाइगर मोबाइल के जवानों ने बचाई जान

July 7, 2026
Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित कोयला लदा हाइवा कैनाल में गिरा, चालक घायल
खबर

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित कोयला लदा हाइवा कैनाल में गिरा, चालक घायल

July 7, 2026
Next Post
Jamshedpur suicide attempt – मानगो पुल से युवक ने की छलांग लगाने की कोशिश, टाइगर मोबाइल के जवानों ने बचाई जान

Jamshedpur suicide attempt - मानगो पुल से युवक ने की छलांग लगाने की कोशिश, टाइगर मोबाइल के जवानों ने बचाई जान

West singhbhum – समाहरणालय लिपिकों को मिली नई पहचान, पदनाम परिवर्तन पर चक्रधरपुर में खुशी की लहर

West singhbhum - समाहरणालय लिपिकों को मिली नई पहचान, पदनाम परिवर्तन पर चक्रधरपुर में खुशी की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

West singhbhum – समाहरणालय लिपिकों को मिली नई पहचान, पदनाम परिवर्तन पर चक्रधरपुर में खुशी की लहर

Jamshedpur suicide attempt – मानगो पुल से युवक ने की छलांग लगाने की कोशिश, टाइगर मोबाइल के जवानों ने बचाई जान

Saraikela nh accident : राजनगर-चाईबासा मार्ग पर हाइवा और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, जलकर दोनों चालक की मौत

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित कोयला लदा हाइवा कैनाल में गिरा, चालक घायल

Horoscope Know Your Day tuesday 7th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 7 जुलाई 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

West singhbhum – समाहरणालय लिपिकों को मिली नई पहचान, पदनाम परिवर्तन पर चक्रधरपुर में खुशी की लहर

Jamshedpur suicide attempt – मानगो पुल से युवक ने की छलांग लगाने की कोशिश, टाइगर मोबाइल के जवानों ने बचाई जान

Saraikela nh accident : राजनगर-चाईबासा मार्ग पर हाइवा और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, जलकर दोनों चालक की मौत

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित कोयला लदा हाइवा कैनाल में गिरा, चालक घायल

Jamshedpur bjp bistupur – भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

jamshedpur bjp against police : टेल्को में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जमशेदपुर बंद पर झूठी प्राथमिकी के विरोध में एसएसपी से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, आगे के आंदोलन की बनी रणनीति

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News