बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुरिया पंचायत के धानघोरी गांव में एक कंपनी द्वारा नाला के उपर सड़क निर्माण कराने की सूचना पाकर मुखिया राम मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध किया है.यह जानकारी मुखिया श्री मुर्मू ने दी है. मुखिया ने कहा कि जमशेदपुर के एक कंपनी गांव में जमीन खरीदी है. और उक्त जमीन तक जाने के लिए सड़क नहीं है जिस कारण कंपनी मालिक द्वारा गांव के नाला के उपर ही सड़क निर्माण करवा रहा था. (नीचे भी पढ़े)
जिसकी सूचना पाकर कार्य स्थल पहुंचकर विरोध करते हुए काम को रोक दिया गया है. मुखिया ने कहा कि वे इसकी सूचना सीओ को देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस मौके पर मदन धावरी,खेचड़ मुर्मू,माधव टुडू,झरना टुडू,शिलावती टुडू,सिदाम मुर्मू,रायमुनी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.












