जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार दोपहर पटमदा और बोड़ाम थानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी और पटमदा अंचल निरीक्षक भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र के दागी, गुंडा और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. साथ ही, अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स, अवैध पत्थर खनन और लकड़ी के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये गए. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की अंतरराज्यीय सीमा पर रात्रि के समय सघन पेट्रोलिंग करने एवं अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. एसएसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क रहने पर भी जोर दिया.






