बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में गुरुवार को रथ यात्रा का आयोजन हुआ. रथ की रस्सी खींचने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. छोटे बच्चे और महिलाएं रथ को खींचने के लिए काफी उत्सुक दिखे. इस वर्ष भी जगनाथ रथ यात्रा का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया. भारी बारिश का असर रथयात्रा पर भी दिखा. लगभग शाम चार बजे रथ यात्रा निकली. लगभग ढाई घंटे का सफर तय कर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर सांस्कृतिक क्लब भवन स्थित मौसी बाड़ी पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने भाई बहन को उनके कमरे से भजन-कीर्तन के साथ पूजा पाठ कर रथ पर सवार कराया एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कमाना की. आयोजन को सफल बनाने में दीपक कुमार जेना, बिजन षण्ड, विश्वजीत नायक, प्रवीर मंडल, शरद चन्द्र मुंडा, पिंकू जेना, सूरज नायक, देवदत्त जेना, गौरांग बेरा, कनाईलाल विशाल, पंचानन मुंडा, नंद दुलाल सीट, निताई बेरा, बिजू बेरा, अरुण बेरा, बापी विशाल, दुर्गापद मुंडा, माधव चंद्र जेना, दयाल बेरा समेत अन्य ग्रामीणो ने आहम भूमिका निभाई.







