• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 17, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur jdu andolan : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान, विधायक सरयू राय की बैठक में लंबित विकास योजनाओं, सफाई व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर जताया गया आक्रोश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में हुई जदयू कार्यकर्ताओं और मानगो जनसुविधा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी, साफ-सफाई व्यवस्था की बदहाली तथा जनहित के मुद्दों पर नगर निगम की कथित उदासीनता के विरोध में 27 जुलाई को मानगो नगर निगम कार्यालय के समीप धरना दिया जाएगा.  बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र में लंबित विकास योजनाओं को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई. बताया गया कि निगम क्षेत्र में 12 करोड़ 13 लाख 19 हजार 117 रुपये की लागत वाली 38 विकास योजनाओं का क्रियान्वयन अब तक लंबित है. इनमें 3 करोड़ 53 लाख 32 हजार 680 रुपये की लागत वाली 32 योजनाओं का शिलान्यास 29 दिसंबर 2025 को ही हो चुका था. इसके बाद 6 करोड़ 73 लाख 16 हजार 300 रुपये की लागत वाली दो प्रमुख सड़क योजनाओं का शिलान्यास 14 अप्रैल 2026 को किया गया.  (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इसके अलावा मानगो क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के उद्देश्य से 2 करोड़ 44 लाख 67 हजार 800 रुपये की लागत से चार बड़े नालों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए 20 अप्रैल 2026 को निविदा प्रकाशित की गई. बैठक में कहा गया कि निविदा की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने और संवेदकों की बहाली के बावजूद आज तक कार्य शुरू नहीं कराया गया. बैठक में देशबंधु लाइन, नित्यानंद कॉलोनी और आसपास के इलाकों में हर वर्ष बरसात के दौरान उत्पन्न होने वाली बाढ़ की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई. बताया गया कि पिछले वर्ष स्थानीय नागरिकों के आग्रह पर विधायक सरयू राय स्वयं घुटने भर पानी में उतरकर मानगो नगर निगम के तत्कालीन उप नगर आयुक्त के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया था. इसके बाद उन्होंने नगर विकास विभाग को चार बड़े नालों के निर्माण की अनुशंसा भेजी तथा विभाग के मंत्री और सचिव से बातचीत कर योजना की स्वीकृति दिलाई. इसी के परिणाम स्वरूप 2 करोड़ 44 लाख 67 हजार 800 रुपये की लागत वाली चार नालों की निविदा 20 अप्रैल 2026 को जारी की गई. इन नालों का निर्माण बरसात से पहले पूरा होना था, ताकि नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाइन और आसपास के लोगों को बाढ़ से राहत मिल सके, लेकिन निविदा प्रक्रिया पूरी होने और संवेदकों की नियुक्ति के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में दो-दो लोगों की समितियां गठित की जाएंगी. ये समितियां वार्ड स्तर पर जनहित की समस्याओं की निगरानी करेंगी और उनके समाधान के लिए पहल करेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि जनसुविधा समिति और जदयू कार्यकर्ता संयुक्त रूप से बड़े नालों की सफाई का निरीक्षण करेंगे, उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे और इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव के बाद मानगो क्षेत्र में बनी परिस्थितियों की भी चर्चा की. उनका कहना था कि चुनाव के बाद कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों का प्रभाव बढ़ा है और क्षेत्र के शांतिपूर्ण वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि मानगो क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक सरयू राय द्वारा एक टीवी चैनल को दिए गए बयान को कथित रूप से गलत तरीके से प्रस्तुत कर उनका पुतला दहन किया गया. आरोप लगाया गया कि पुतला दहन के दौरान विधायक के चित्र के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इस मामले में जदयू महानगर अध्यक्ष द्वारा उलीडीह थाना में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर बैठक में रोष व्यक्त किया गया. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, मानगो जनसुविधा समिति के संयोजक पप्पू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, आकाश साह, विनोद सिंह, दीपक गौड़, पिंटू सिंह, विकास साहनी, प्रवीण सिंह, लालु गौड़, मुस्ताक अहमद, संतोष भगत, संजीव मुखर्जी, प्रेम सक्सेना, संतोष चौहान, टूनटून सिंह, संजीव सिंह, अशोक सिंह, ममता सिंह, चेतक सिंह, संजय सिंह, मनोज गुप्ता, भवानी सिंह, मुकेश सिंह, शिरीन अख्तर, सुनील महतो, राजा राम प्रसाद, बिरू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

tata steel blood donation : टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में रक्तदान करने जुटे कर्मचारी, 131 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
खबर

tata steel blood donation : टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में रक्तदान करने जुटे कर्मचारी, 131 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित

July 17, 2026
jamshedpur crime : साकची बाजार में गुंडागर्दी, फल कारोबारी और उसके स्टाफ को गिरा गिराकर मारा, देखिये – video
खबर

jamshedpur crime : साकची बाजार में गुंडागर्दी, फल कारोबारी और उसके स्टाफ को गिरा गिराकर मारा, देखिये – video

July 17, 2026
jharkhand industrial initiative : झारखंड के उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने भारत टेक्स में झारखंड पवेलियन सहित विभिन्न राज्यों के पवेलियनों का भ्रमण किया अवलोकन, राज्य सरकार का उद्देश्य पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ना

Next Post
jharkhand andolankari birthday : झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का मनाया गया जन्मदिन, युवाओं को नशा से दूर रहने और योग को जीवन में उतरने की दी सलाह

jharkhand andolankari birthday : झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का मनाया गया जन्मदिन, युवाओं को नशा से दूर रहने और योग को जीवन में उतरने की दी सलाह

jharkhand minister visit to jamshedpur : जमशेदपुर के आगमन पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का जोरदार अभिनंदन, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या से अवगत हुई  

jharkhand minister visit to jamshedpur : जमशेदपुर के आगमन पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का जोरदार अभिनंदन, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या से अवगत हुई  

jharkhand exam : झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

jharkhand exam : झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel blood donation : टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में रक्तदान करने जुटे कर्मचारी, 131 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित

jamshedpur crime : साकची बाजार में गुंडागर्दी, फल कारोबारी और उसके स्टाफ को गिरा गिराकर मारा, देखिये – video

jharkhand industrial initiative : झारखंड के उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने भारत टेक्स में झारखंड पवेलियन सहित विभिन्न राज्यों के पवेलियनों का भ्रमण किया अवलोकन, राज्य सरकार का उद्देश्य पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ना

jharkhand bjp obc morcha : भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार एवं भावी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा, संगठन की मजबूती का संकल्प

Jamshedpur rural high mast lights installed : दारिसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र परिसर में लगीं 20 हाई मास्ट लाइटें, रात में जगमग हुआ अनुसंधान केंद्र परिसर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel blood donation : टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में रक्तदान करने जुटे कर्मचारी, 131 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित

jamshedpur crime : साकची बाजार में गुंडागर्दी, फल कारोबारी और उसके स्टाफ को गिरा गिराकर मारा, देखिये – video

jharkhand industrial initiative : झारखंड के उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने भारत टेक्स में झारखंड पवेलियन सहित विभिन्न राज्यों के पवेलियनों का भ्रमण किया अवलोकन, राज्य सरकार का उद्देश्य पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ना

jharkhand bjp obc morcha : भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार एवं भावी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा, संगठन की मजबूती का संकल्प

Jamshedpur rural high mast lights installed : दारिसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र परिसर में लगीं 20 हाई मास्ट लाइटें, रात में जगमग हुआ अनुसंधान केंद्र परिसर

Jamshedpur tulsi saraswat samman : आचार्य हरेराम त्रिपाठी चेतन तुलसी सारस्वत सम्मान -2026 के लिए चयनित, तुलसी भवन के तुलसी जयंती समापन समारोह में किये जाएंगे सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News