जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवासदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 818वां नेत्र शिविर समाजसेवी व कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण मुरारी गुप्ता के 76वें जन्मदिन पर नेत्र शिविर का शुभारंभ आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर का आयोजन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें नेत्र रोगियों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी. इस अवसर पर शिविर में रजिस्ट्रेशन कराये 67 नेत्र रोगियों में से 32 नेत्र रोगियों में मोतियाबिन्द के पाये गये. इन मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया. जांच सत्र के दौरान शिविर संयोजक व कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, समाजसेवी गणेश राव, प्रशान्त कुमार गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सक्रिय कार्यकर्ता राकेश मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार को नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम के द्वारा किया जायेगा. आज जांच सत्र को सफल बनाने में कार्यकर्ता राजू बिन्द, राधेश्याम कुमार, अशोक घोषाल, प्रकाशभानु महतो, आशीष कुमार एवं श्याम कुमार प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.




