जमशेदपुर : जमशेदपुर के बसंत सिनेमा के पास शहीद स्मारक पर शनिवार को वर्ष 1974 में जयप्रकाश आंदोलन में पुलिसकी गोलियों से शहीद हुए कोऑपरिव कॉलेज के छात्र प्रणव मुखर्जी एवं राजीव रंजन तथा करीम सिटी कॉलेज के छात्र मो मोशीम की याद में शहीद दिवस मनाया गया. बता दें की जेपी आंदोलन में आज ही के दिन (18 जुलाई को) पुलिस गोलीचालन में तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
आज नगर के छात्र नेता संजीव आचार्य के नेतृत्व में शहीद चौक पर शहीद दिवस मनाया गया. इसमें शहीद प्रणव मुखर्जी एवं राजीव रंजन के मित्र एवं नगर के वरीय समाजसेवी संतोष अग्रवाल ने भी भाग लेकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस अवसर पर आयोजित शहिद दिवस समारोह में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.




