• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 30, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur jcp employees union election : नुवोको सीमेंट की मान्यता प्राप्त जेसीपी इंप्लाईज यूनियन की वार्षिक आमसभा संपन्न. संविधान संशोधन संबंधी प्रस्ताव पारित, राकेश्वर पांडे पुनः यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए

July 19, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जेसीपी इंप्लॉईज यूनियन की वार्षिक आमसभा रविवार को बिष्टुपुर स्थित यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. आमसभा में सर्वप्रथम दिवंगत कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन नेताओं की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके उपरांत महामंत्री विजय खान ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं पिछले सालों में यूनियन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे.  इस दौरान उन्होंने पिछले वर्ष यूनियन के द्वारा किए गए बेहतरीन वेतन समझौते एवं सालाना बोनस का भी जिक्र किया. इसके उपरांत कोषाध्यक्ष संजीव सिंह ने यूनियन के अकाउंट का विस्तृत ब्यूरो आम सभा के समक्ष रखा और कोष की स्थिति का पूरा ब्योरा दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.  (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात पूर्व निर्धारित एजेंडा के मुताबिक यूनियन के संविधान में संशोधन पर चर्चा हुई. इस संदर्भ में अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि यूनियन के संविधान के आर्टिकल 5 में एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों की कुल संख्या 25 है जो 1999 में संविधान निर्माण के समय तय की गई थी. परन्तु चूंकी वर्तमान में कर्मचारियों की संख्या कम हुई है, ऐसे में हमें एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों की संख्या में भी कमी करनी होगी. उन्होंने यूनियन के एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों की कुल संख्या को 25 से घटाकर 9 करने का संशोधन संबंधित प्रस्ताव आमसभा के समक्ष रखा, जिसे आम सभा ने सर्व समिति से पारित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

 इसके उपरांत एक माह पूर्व लंबित हो चुके  यूनियन के चुनाव पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. इस मौके पर उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने राकेश्वर पांडे को पुनः  यूनियन का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव आमसभा के समक्ष रखा. महामंत्री विजय खान ने इसका समर्थन किया. आम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया और राकेश्वर पांडे यूनियन के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए.  इसके बाद कोषाध्यक्ष संजीव सिंह के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय को संविधान संशोधन के उपरांत पूरी कमेटी गठित करने के लिए अधिकृत करने के प्रस्ताव को कार्यकारिणी सदस्य बी थापा के समर्थन के बाद आमसभा ने करतल ध्वनि से पारित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने यूनियन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए हाउस के समक्ष पिछले दिनों कमेटी मीटिंग में पारित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारियों के लिए एक वेलफेयर ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव लाया, जिसका नाम राकेश्वर पांडे मेडिकल ट्रस्ट रखा जाएगा और इसके तहत यूनियन के पूर्व और वर्तमान सभी कर्मचारियों को मेडिक्लेम के तहत जोड़कर उन्हें जमशेदपुर से बाहर किसी भी गंभीर बीमारी के दौरान कोई दिक्कत ना हो और उन्हें समुचित इलाज की सुविधा मिल सके, ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी. यूनियन महामंत्री विजय खान द्वारा प्रस्ताव का समर्थन किये जाने के बाद आम सभा ने भी इसे पारित कर दिया और बहुत जल्दी ट्रस्ट का निर्माण कर कर्मचारियों के वेलफेयर की दिशा में काम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया. अंत में  राकेश्वर पांडे ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यूनियन के पास एक अलग विजन और सोच है.  इसके तहत हम सभी मिलकर अपने वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छा काम करने की सोच रखते हैं और इस दिशा में आप सबके सहयोग से हम लोग आगे बढ़ेंगे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video
खबर

October 30, 2026
Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

Next Post
Jamshedpur registration for kanwar yatra : कांवरियों के पंजीयन के लिए बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के पोस्टर का हुआ विमोचन, आगामी 9 अगस्त को एक हजार शिवभक्तों का जत्था जाएगा सुल्तानगंज

Jamshedpur gardening workshop : एसएनटीआइ में आयोजित कार्यशाला में 103 मालियों ने सीखे आधुनिक बागवानी के गुर, हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी, एआइडब्ल्यूसी व कैंसर सोसाइटी लेडीज़ कमेटी ने किया आयोजन

Jamshedpur mla visits sir booths : एसआइआर को लेकर विधायक मंगल कालिंदी गंभीर , लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News