जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर-2026) अभियान के तहत आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई नगर परिषद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि जेएमएम के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जागरूक कर रहे हैं कि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी समय पर अपना सत्यापन कार्य पूरा करें. अपने वोट और अपने संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें.







