जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के कदमजोडा गांव में मिले अज्ञात पुरुष के शव की पहचान हो गई है. उक्त मृतक का नाम चिनिवास महतो उर्फ भटोरा (उम्र 38 वर्ष) है जो बोड़ाम के कदमजोड़ा के अतुल चंद्र महतो का पुत्र था. मृतक का शव बिल्कुल निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला था, जबकि शव के बगल में ही उसका गमछा, सैंडो गंजी, शर्ट, मोबाइल फोन एवं चप्पल पड़ा हुआ था. उक्त सामग्रियों को पुलिस ने अपने कब्ज में ले लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक के परिजन उसकी मृत्यु के संबंध में कोई स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं. मृतक को परसों सुबह में उसी खेत के आसपास देखा गया था, जहां उसका शव पड़ा मिला है. इस-साक्ष्य मोबाइल ऐप में विडियो रिकॉर्डिंग करते हुए शव का पंचनामा किया गया एवं उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.















