जमशेदपुर : प्रभात खबर के फोटोग्राफर बृजकिशोर गोस्वामी के पिता सूर्यनारायण गोस्वामी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे बीमार चल रहे थे जिसके इलाज के लिए उहें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. आज टीएमएच में ही उन्होंने अंतिम सांस ली. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बक्सर (बिहार) स्थित पैतृक आवास से उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा.




