देवघर : यहां शुक्रवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित दान पात्रों को खोल कर उसमें पड़े पैसों की गिनती की गई. कुल 18 दान पात्रों से निकले पैसों की गिनती के बाद कुल 17,67,086 रुपयों के अलावा 1630 नेपाली रुपये, 21 डॉलर एवं 17 रियाल दान स्वरूप प्राप्त हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि आज, 24 जुलाई को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया. मंदिर के प्रशासनिक भवन में खुले दान पात्रों से निकले दान के पैसों की गिनती की गई. गिनती के पश्चात दान में कुल आय 17,67,086 रुपये के अलावा 1630 नेपाली रुपये, 21 डॉलर, एवं 17 रियाल प्राप्त हुए. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि मंदिर के दान पात्रों को आज कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया एवं दान पात्रों से निकले पैसों को गिनती के लिए मंदिर के प्रशासनिक भवन में रखा गया, जहां उनकी गिनती की गई.




