शार्प भारत डेस्क : 1 अगस्त 2026 से कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपकी जेब और रोजाना की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं. इनमें रसोई गैस, काउंटर पर तत्काल बुकिंग सिस्टम, क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग से जुड़े बदलाव और हवाई ईंधन की कीमतें शामिल हैं. इन बदलावों को पहले से जान लेना जरूरी है, ताकि आप अपने बजट की प्लानिंग कर सकें और अगले महीने किसी भी आर्थिक परेशानी से बच सकें. (नीचे भी पढ़ें)
काउंटर परतत्काल टिकट बुकिंग में लागू होगा टोकन सिस्टम : यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 1 अगस्त से रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने में बदलाव किया है. इसके लिए यात्रियों को अब टिकट काउंटर पर लंबे लाइन में लगने की कोई जरूरत नहीं है. नई व्यवस्था के तहत एक तय समय के अंदर टोकन लेना होगा. टोकन मिलने के बाद, वे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने तय समय पर रिजर्वेशन काउंटर पर वापस आ सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
एलपीजी सिलेंडर के दाम : हर महीने के पहली तारीख की तरह ही 1 अगस्त को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां संशोधित एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी करेंगी. जुलाई की शुरुआत होने के साथ कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एसपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिये थे. वहीं 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखा गया था. अगस्त की शुरुआत के साथ लोगों को घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्मीद है. (नीचे भी पढ़ें)
एटीएफ की कीमतों में बदलाव : हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइम फ्यूल (एटीएफ) हर महीने के पहले दिन नए भाव जारी करती है. ईरान युद्ध के बाद सरकार हर 15 दिन में इसकी समीक्षा करती है. यह खर्च हवाई यात्रियों की यात्रा पर होने वाले खर्च में बदलाव लाता है. ऐसे में 1 अगस्त को पता चलेगा कि इसमें कटौती हुई है या बढ़ोत्तरी. (नीचे भी पढ़ें)
क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग से जुड़े बदलाव : आरबीआई 1 अगस्त से क्रेडिट कार्ड पॉलिसी में बदलाव कर रहे है. इसमें रिवॉर्ड पॉइंट सिस्टम, देर से पेमेंट करने पर लगने वाली फीस और सर्विस चार्ज में बदलाव शामिल है. फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले व्याज की दरों और नए सीकेवाईसी 2.0 नियमों को भी लागू किया जा सकता है. इसके लिए आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी 3 से 5 अगस्त तक बैठक करेगी.
एफएमसीजी प्रोडक्ट समेत ये चीजें होगी महंगी : देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने संकेत दिए हैं कि अगर महंगाई का दबाव बना रहा तो अगस्त या सितंबर तिमाही में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है. हालांकि कंपनी का कहना है कि कीमतें सोच-समझकर और जरूरत के हिसाब से ही बढ़ाई जाएंगी ताकि बिक्री पर ज्यादा असर न पड़े. एफएमसीजी प्रोडक्ट्स में चाय, हेयर ऑयल, साबु जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में 6-8 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. वहीं रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी 4-6 फीसदी तक महंगे हो सकते है.




