चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के नीमडीहा गांव से सिंदुरगोरी गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर निर्मित पुलिया विगत दो वर्ष पूर्व भारी बारिश की पानी के बहाव में पुलिया ध्वस्त हो गया था. पुलिया के टूटने से गांव के ग्रामीण श्रमदान कर उक्त स्थान पर वर्तमान में आने जाने के लिए बास का पुल बनाया है. ग्रामीणों द्वारा निर्मित बास का पुल इन दिनों लोगों के लिए गांव आने जाने के लिए सहारा बना हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त पुलिया का निर्माण दो वर्ष पूर्व पंचायत के पूर्व मुखिया ने पंचायत फंड से निर्माण करवाया था जो बारिश में ध्वस्त हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर दोबारा पुल निर्माण कराने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई परंतु अबतक पहल नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से मांग किया है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को आने जाने में सहुलियत मिल सके. उक्त सड़क से नीमडीहा, बाउरीबासा, सिंदुरगोरी और राजबांध गांव के लोग आना जाना करते हैं. बरसात के समय बांस के पुल से आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.




