• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 31, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand bjp attack on Hemant soren government : 01 अगस्त को झारखंड के सभी जिलों में भाजयुमो के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, भाजपा बोली – पूरी तरह भर चुका है हेमंत सोरेन सरकार के पाप का घड़ा

Jharkhand bjp attack on Hemant soren government : 01 अगस्त को झारखंड के सभी जिलों में भाजयुमो के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, भाजपा बोली – पूरी तरह भर चुका है हेमंत सोरेन सरकार के पाप का घड़ा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड भाजपा द्वारा छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर 01 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 31 जुलाई की शाम को भाजपा के द्वारा राज्य के सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया है. उक्त आशय की जानकारी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी. प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी अजय राय, प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल, रमाकांत महतो, रविनाथ किशोर भी उपस्थित रहे. इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, पिछले 6 वर्षों में हुई सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने, गड़बड़ियों की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराकर दोषियों को जेल भेजने, कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार से तत्काल समर्थन वापस लेने और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन के तत्काल इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की इस न्याय की लड़ाई में, उनकी मांग के साथ बीजेपी खड़ी है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा लगातार दिल्ली में भी इस मामले को उठाया जा रहा है. 29 जुलाई को जहां संसद भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया, वहीं 31 जुलाई को मौन आंदोलन कर पूरे देश का ध्यान झारखंड मामले की तरफ आकृष्ट कराया गया. अब पूरा देश, झारखंड में हुई गड़बड़ी मामले को नोटिस कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

श्री बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के पाप का घड़ा अब पूरी तरह भर चुका है. जल्द ही यह पूरी तरह फूट जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राज्य में हो रही गड़बड़ियों पर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है परंतु सरकार टालमटोल में माहिर है. 2019 से ही बीजेपी ने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सड़क से सदन तक सभी मामलों को पूरी ईमानदारी से उठाया है. लेकिन राज्य सरकार अपने एजेंसियों के माध्यम से इसकी लीपापोती में लगी हुई है. सारी गड़बड़ियां में राज्य सरकार की सीधी संलिप्तता है. हर घोटाले की जांच को डायवर्ट करने में हेमंत सरकार को महारत हासिल है. राज्य सरकार की एजेंसियां असली मास्टरमाइंड को बचाने के लिए कवर फायर देने वाली संस्था बनकर रह गई है। सीआईडी, एसीबी जांच केवल आईवॉश है. श्री बाउरी ने कहा कि 14 वीं जेपीएससी मामले में कार्रवाई तब शुरू की गई, जब भाजपा ने आंदोलन प्रारंभ किया. आदित्य साहू के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार इस पर संघर्ष करती रही है. 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय घेराव किया गया, तब सीआईडी जांच बैठी. फिर छापामारी कर चंद संलिप्तों को जेल भेजा गया, अध्यक्ष का इस्तीफा हुआ, अभय तिवारी की गिरफ्तारी हुई लेकिन यह कार्रवाई नाकाफी है. जेपीएससी मेंबर से सरकार का सीधा कनेक्शन है. सरकार के एक कद्दावर नेता की पत्नी इसमें अभी मेंबर बनी हुई हैं. सरकार से जुड़े कई माफ़िया, सफेदपोश की सारी गड़बड़ियों में संलिप्तता है. केवल सीबीआई जांच से ही सारी चीजों से, करतूतों से पर्दा उठ सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री बाउरी ने कहा कि युवाओं का आक्रोश चरम पर है। हेमंत सरकार में इनका सब्र टूट चुका है. ये लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. राज्य सरकार छात्रों के खिलाफ तानाशाही रवैया अपना रही है. लगातार युवाओं, छात्रों को डराया धमकाया जा रहा है। लेकिन इस बार युवा भी पूरी तरह आर पार की लड़ाई लड़ने की मुद्रा में दिख रहे हैं. झारखंड की कांग्रेस समर्थित सरकार युवाओं के भविष्य को बेच कर अपनी तिजोरी भर रही है। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही, जूनियर इंजीनियर सहित अन्य परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. श्री बाउरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जो भी परीक्षाएं आयोजित होगी, उसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा मजबूत कानून पारित किया गया है. एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पारित हो गया है. झारखंड बीजेपी की तरफ से, यहां की तमाम जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों का उन्होंने आभार भी व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक तरफ युवाओं के मुद्दे, उनके विषयों, उनकी समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेकर उसके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाते हैं, ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए प्रधानमंत्री केवल प्रयासरत ही नहीं रहते बल्कि उसका ठोस समाधान ढूंढते हैं. जबकि पूरा विपक्ष केवल सेलेक्टिव नैरेटिव गढ़कर अराजकता फैलाते हुए नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देता है. श्री बाउरी ने कहा कि नीट मामले में कांग्रेस सहित विपक्ष का पूरा इको सिस्टम केंद्र सरकार पर हमलावर रहा, पूरे देश में बवाल काटा गया लेकिन झारखंड सहित कांग्रेस व अन्य विपक्ष शासित राज्यों में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर इनका पूरा इको सिस्टम मौन साधे बैठा है. झारखंड में जब से कांग्रेस समर्थित हेमंत सोरेन की सरकार आई है तब से नौकरी बेचने का काम किया जा रहा है. जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में गड़बड़ी, जीपीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी, उत्पाद सिपाही में छात्रों की मौत, जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में गड़बड़ी देखी गयी है. फिर भी सरकार प्रतिबंधित कंपनी को ही परीक्षाओं को करवाने का टेंडर देती रही. प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सरकार ना सिर्फ परीक्षा में गड़बड़ी कर रही बल्कि जेपीएससी, जेएसएससी जैसे संस्था में अपने लोगों के परिजनों को स्थान दे रही. जिनका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सारी जवाबदेही लेते हुए नैतिकता के आधार पर हेमंत सोरेन को अपना इस्तीफा अविलंब दे देना चाहिए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand governor completes two years : झारखंड के राज्यपाल ने पूरे किये दो साल का कार्यकाल, प्रबुद्धजनों के साथ की राज्य को आगे ले जाने पर चर्चा
खबर

Jharkhand governor completes two years : झारखंड के राज्यपाल ने पूरे किये दो साल का कार्यकाल, प्रबुद्धजनों के साथ की राज्य को आगे ले जाने पर चर्चा

July 31, 2026
Jharkhand mp protest in sansad : दिल्ली में संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष झारखंड भाजपा के सांसदों ने किया मौन उपवास, भाजपा सांसदों ने कहा – दिल्ली में गला फाड़-फाड़ कर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस झारखंड के मुद्दे पर किस बिल में घुसी हुई है, देखिए – video
खबर

Jharkhand mp protest in sansad : दिल्ली में संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष झारखंड भाजपा के सांसदों ने किया मौन उपवास, भाजपा सांसदों ने कहा – दिल्ली में गला फाड़-फाड़ कर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस झारखंड के मुद्दे पर किस बिल में घुसी हुई है, देखिए – video

July 31, 2026
Jamshedpur ranchi tata highway : चौका में सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला ट्रक की चपेट में आने से घायल, एमजीएम रेफर
खबर

Jamshedpur ranchi tata highway : चौका में सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला ट्रक की चपेट में आने से घायल, एमजीएम रेफर

July 31, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur bilingual book of songs released : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय कर्मी बोध मुण्डा के द्विभाषी गीत संग्रह का हुआ लोकार्पण, उपायुक्त ने ओमोन्–मुण्डारी साइति पुथी का किया विधिवत लोकार्पण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News