चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने विगत 23 जुलाई को चक्रधरपुर थानांतर्गत रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई चोरी के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गये सामान एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि विगत 23 जुलाई की रात चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स के पीछे का वेंटिलेटर काट कर अंदर घुसे चोर दुकान से मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि चोरी कर ले गए. यही नहीं, चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया एवं उसका डीवीआआर भी निकाल लिया था. (नीचे भी पढ़ें)
दुकान मालिक ने अगले दिन इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आलोक में जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित किया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये अपराधियों में साहेबगंज के फुलबड़िया निवासी सलाउद्दीन शेख, साहेबगंज के ही हसनटोला निवासी उमर रजा, साहेबगंज के ही राधानंगर थानांतर्गत पश्चिमी परनपुर टोला निासी महबूब आलम एवं वहीं के असराउल हक के नाम शामिल हैं, पुलिस ने उनके पास से विविध कंपनियों के 8 मोबाइल फोन के साथ ही चोरी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिए हैं.




