जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ इला कुमार के मार्गदर्शन में स्नातक, स्नातकोत्तर की छात्राओं एवं पीएचडी शोधार्थियों को चौथे दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान को जाएगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यन से प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी 8 सितंबर को आयोजित होनेवाले दीक्षांत समारोह के दौरान यूजी की 1286 एवं पीजी की लगभग 2000 छात्राओं के बीच डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. इस दीक्षांत समारोह में 55 छात्राओँ को गोल्ड मेडल भी प्रदान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 2025-26 के पीएचडी धारक, (2025-26 )(रिसर्च के साथ ऑनर्स), बीए, बी एससी, बीकॉम, (2025-26 ) के यूजी वोकेशन मास कॉम, बायोटेक, सीएनडी, बीबीए, बीसीए, (2025-26 ) पीजी एवं वोकेशनल कोर्स एमए, एमएससी, एमबीए, एमएलआइसी तथा सत्र (2024-25) के बीएड एवं बीपीएड को डिग्री प्रदान की जाएगी.



