जमशेदपुर : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से “एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान के अंतर्गत जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी संगम घाट में (एनजीओ) ओपन हार्ट फाउंडेशन के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की महापौर सुधा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. दोनों अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. (नीचे भी पढ़ें)

आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा. कदमा टाटा वर्कर्स स्कूल एवं सोनारी मिथिला स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप सिंह, पद्मश्री चामी मुर्मू , डीएफओ सबा आलम अंसारी, स्कूली बच्चो, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया.



