जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना पुलिस ने चार माह पुराने गुलशन हत्या कांड में कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त जय कुमार उर्फ जय कर्मकार (23) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तार आरोपी परसुडीह का गदड़ा निवासी जय कुमार उर्फ जय कर्मकार है. पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदड़ा के समीप अप्रैल माह में रेल लाइन किनारे मिले उर्फ गुलशन प्रसाद के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि गुलशन की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पुराने केस पार्टनर जय कुमार उर्फ जय कर्मकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी. हत्या के बाद शव को रेल लाइन के किनारे फेंक दिया गया, ताकि मामला रेल दुर्घटना का प्रतीत हो.




