जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र गिरी की अध्यक्षता में कदमा न्यू रानी कुदर के हिंद क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, मंडल प्रवासी देवेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी विजय तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, नंदजी प्रसाद, अंजन सरकार, गोपाल जयसवाल एवं दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का संचालन अरविंद महतो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राजू सिंह ने किया. इस अवसर पर राजकुमार सिंह लोधी, सुनीश पांडे, रंजीत पंडित, रेनू झा, सुरेंद्र राय, रोहित कुमार, प्रेम पासवान, रीतेश सिंह, बिनोद रजक, विक्रम यादव, कमल कुमार सहित कदमा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.







