चाकुलिया : आगामी 4 अगस्त को झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति जोहार यात्रा के स्वागत एवं श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर रविवार को चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अमर हांसदा ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 4 अगस्त को दोपहर 3 बजे किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से मो गुलाब को श्रद्धांजलि सभा का संयोजक मनोनीत किया गया. उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष, विचारों और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, साहेबराम मांडी, गौतम दास, शिवानंद नायक, पवन गिरी, राम बास्के, बबलू हेम्ब्रम, मनोज महतो, बापी नंदी, निंकुज लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.




