• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur surya mandir – श्रावण की तृतीय सोमवारी पर निकलेगी सूर्य मंदिर समिति की भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम सभा में की तैयारियों की समीक्षा

Jamshedpur surya mandir – श्रावण की तृतीय सोमवारी पर निकलेगी सूर्य मंदिर समिति की भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम सभा में की तैयारियों की समीक्षा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास की तृतीय सोमवारी 17 अगस्त (सोमवार) को आयोजित होने वाली सामूहिक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में, रविवार को समिति की एक महत्वपूर्ण आम सभा मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में सम्पन्न हुई. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास विशेष रूप से मौजूद रहे. वहीं, आम सभा में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्यों के साथ युवा सदस्य व महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान जलाभिषेक यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. जलाभिषेक यात्रा में श्रद्धालुओं की सहभागिता, कलश वितरण, जलार्पण, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भजन मंडली, झांकी, प्रसाद वितरण, काशी के गंगा घाट की तर्ज पर होने वाले महाआरती समेत तमाम बिंदुओं पर योजनाबद्ध तैयारी सुनिश्चित की गई. इस आम बैठक में सूर्य मंदिर समिति के सदस्य रमेश पांडेय ने आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्वनिमत से पारित किया. आम सभा के दौरान समिति के वरीय सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा ने भूपेंद्र सिंह को पुनः अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका सभी ने सर्वसम्मति से पूर्ण समर्थन किया. इसके साथ ही, भूपेंद्र सिंह पुनः सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोनीत किये गए। इस दौरान सभी लोगों ने भूपेंद्र सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

आम सभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि जलाभिषेक यात्रा सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो सभी वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है. आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत यह यात्रा प्रत्येक वर्ष भक्तों के सहयोग से सफल होती रही है और इस वर्ष भी यह यात्रा ऐतिहासिक व भव्य रूप में सम्पन होगी. उन्होंने विशेष रूप से शहर के शिवभक्तों से आग्रह किया कि तीसरे सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में इस पवित्र यात्रा में भाग लें. वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक होने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का भी उदाहरण है. उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा और जनभागीदारी से यह यात्रा हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रही है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जलाभिषेक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें.सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को सुबह 7 बजे सभी शिवभक्त बारीडीह बस्ती स्थित हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

वहां से सभी श्रद्धालु जलपात्र में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय पहुंचेंगे, जहां भोलेनाथ का सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा. जलाभिषेक के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है. यात्रा की भव्यता बढ़ाने हेतु मंदिर समिति द्वारा सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल मंगवाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. इस दौरान भजन मंडली द्वारा झांकी और शिवभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिससे यात्रा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहेगा. समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि तीसरी सोमवारी के संध्याकाल में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा. इस विशेष आयोजन के लिए 17 अगस्त को संध्या 6 बजे बनारस से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली सूर्यधाम आएंगे, जो पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखध्वनि, दीपमालाओं और मंत्रोच्चार के साथ दिव्य महाआरती संपन्न कराएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी.आम सभा में मंच संचालन मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया. इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी, लक्ष्मीकांत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, सुशांत पांडा, शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, बोलटू सरकार, प्रमोद मिश्रा, कमलेश सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, कल्याणी शरण, पवन अग्रवाल, विकास सिंह, पप्पू सिंह, कुमार अभिषेक, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, रितेश झा, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, संतोष ठाकुर, सरस्वती साहू, मीरा झा, बिमला साहू, रीना तिवारी, नारायण पोद्दार, अनिकेत रॉय, निर्मल गोप, जसबीर सिंह, रंजीत सिंह, करफ़ु पोद्दार, समेत सैकड़ों अन्य सदस्यगण मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur weapon attack – सिदगोड़ा में आपसी रंजिश में टाटा स्टील के कर्मचारी पर चापड़ से हमला, सिर पर गंभीर चोट, आरोपी साला फरार
खबर

Jamshedpur weapon attack – सिदगोड़ा में आपसी रंजिश में टाटा स्टील के कर्मचारी पर चापड़ से हमला, सिर पर गंभीर चोट, आरोपी साला फरार

August 2, 2026
Jamshedpur womens university : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, छात्राओं ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही रक्तदान भी किया
खबर

Jamshedpur womens university : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, छात्राओं ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही रक्तदान भी किया

August 2, 2026
Jamshedpur firing : बर्मामाइंस में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई गोलियां युवक के सीने में उतारा, पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाकर मारी गोली
खबर

Jamshedpur firing : बर्मामाइंस में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई गोलियां युवक के सीने में उतारा, पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाकर मारी गोली

August 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News