पटमदा: पश्चिम बंगाल सरकार के आदिवासी विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रणत टुडू ने रविवार को बोड़ाम के लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और कुशल-मंगल की कामना की. मंदिर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रणत टुडू का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
स्वागत समारोह में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुचीराम बाउरी, मंडल अध्यक्ष सनातन दास, पूर्व अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो सहित पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. मंत्री के साथ रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.




