जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्य समिति में डॉक्टर जटाशंकर पांडेय को विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर शहर के भाजपाईयों में काफ़ी उत्साह है. इसीलिए उनका हर मंडल में स्वागत एंव अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आदित्य प्रसाद साहू ने जब से प्रदेश कार्यसमिती का गठन किया है तभी से लगातार डाक्टर जटाशंकर पांडेय के समर्थक कार्यकर्ता हर मंडल एंव चौक चौराहे एंव अपने निजी कार्यालय में बड़ी हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत तथा अभिनन्दन कर रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
स्वागत समारोह में विशेष रुप में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, जिला महामंत्री राजीव सिंह, विकास जयसवाल, मनोज गिरी, लालबाबू, नित्यानंद, गंगा प्रसाद, शेखर, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, बाबलू नायक, कृष्णा गुप्ता, दिप जी, एंव बिस्टुपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय तिवारी जी की अध्यक्षता मेंउनके निजी कार्यालय में सम्मान समारोह किया गया जिसमें विशेष रूप में सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, कदमा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भीम, साकची पश्चिम मंडल के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, एंव अन्य गणमान्य लोग शामिल थे.




