रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मंगलवार को डूरंड कप का मुकाबला एससी दिल्ली और जमशेदपुर एफसी के बीच खेला गया. जिसमें एससी दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर एफसी को 2-1 गोल से हरा दिया. हलांकि पहले हाफ में जमशेदपुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनायी. पिछड़ने के बावजूद दिल्ली टीम ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और दो गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया.जमशेदपुर एफसी ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया. पांचवें मिनट में टीम ने बेहतरीन मूव बनाकर गेंद को दिल्ली एससी के गोलपोस्ट तक पहुंचाया, लेकिन गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए नाकाम कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद सातवें मिनट में भी जमशेदपुर टीम ने शानदार मूव तैयार कर गोल करने में सफल नहीं हो सकी.दिल्ली एससी ने आठवें मिनट में पलटवार करते हुए जमशेदपुर के गोलपोस्ट पर दबाव बनाया, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली. लगातार बोल मूव के बीच आखिरकार 21वें मिनट में जमशेदपुर एफसी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला गोल दाग दिया और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.दूसरे हाफ में दिल्ली एससी पूरी तरह बदले हुए अंदाज में मैदान पर उतरी. टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बराबरी का गोल दागा और स्कोर 1-1 की बराबरी कर दिया. इसके बाद 55वें मिनट में शानदार मूव तैयार करते हुए दिल्ली एससी ने दूसरा गोल कर मैच में 2-1 की बढ़त बना ली.अंत तक यही स्कोर रहा. और दिल्ली की टीम मैच अपने नाम कर लिया.




