• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 6, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, देखिए – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती 61 वर्षीय कानू चक्रवर्ती की मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मृतक कानू चक्रवर्ती ओल्ड सीतारामडेरा के निवासी थे. उनकी छोटी बेटी सिंजा चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पिता पिछले चार वर्षों से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. पहले निजी अस्पतालों में इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और वह बालीगुमा स्थित बीपीसीएल में कार्यरत थे. करीब एक माह पूर्व लीवर में पानी भरने की शिकायत बढ़ने पर उनका एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया था, जिसके बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर लिया. उनका इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत चल रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

परिवार का आरोप है कि भर्ती के बाद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मरीज की नियमित निगरानी नहीं की. कई बार बुलाने के बावजूद चिकित्सक समय पर वार्ड नहीं पहुंचे, जिससे मरीज की हालत लगातार बिगड़ती चली गई. मंगलवार रात करीब 10 बजे कानू चक्रवर्ती ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और मेडिसिन वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इलाज में कथित लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने और इस संबंध में लिखित आश्वासन देने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलने पर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. स्थिति तनावपूर्ण होने पर पीसीआर और एमजीएम थाना पुलिस को सूचना दी गई. रात करीब 11 बजे पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया. वहीं, अस्पताल सूत्रों का कहना है कि मरीज की हालत अत्यंत गंभीर थी। चिकित्सकों ने परिजनों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर करने और आईसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी थी, लेकिन आर्थिक कारणों से परिजन एमजीएम अस्पताल में ही इलाज कराना चाहते थे. परिजनों का कहना है कि यदि समय पर आईसीयू की सुविधा और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी. देर रात तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. मामले को लेकर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

August 5, 2026
Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना
खबर

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

August 5, 2026
Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा
खबर

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

August 5, 2026
Next Post
Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए - video

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News