चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 और 12 नागानल कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर गुरूवार को नगर पंचायत कर्मी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मियों ने संयुक्त रूप से डोर टू डोर जाकर डेंगू लार्वा की जांच की. जांच के कर्म में कुछ-कुछ जगह भारी मात्रा में डेंगू का लार्वा पाया गया. टीम द्वारा लार्वा को नष्ट करते हुए उक्त स्थान के मालिक से 500 रुपये दंडात्मक शुल्क लिया गया. (नीचे भी पढ़े)
टीम द्वारा डेंगू बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं इस बिमारी के लक्षण एवं इसके रोकथाम करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. इस मौके पर कनीय अभियंता हरिमोहन पनिका, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ कंप्यूटर ऑपरेटर असित कुमार ज्योति, एमपीडब्ल्यू राजेंद्र नाथ महतो, अरुण कुमार मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.







