चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के प्रभात खबर के पत्रकार राकेश सिंह की मां सबिता देवी (57) की मंगलवार दोपहर को स्वर्गवास हो गया. मां के निधन से परिवार में शोक की लहर है और आस पास के लोग उनके आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी. मिली जानकारी के अनुसार सबिता देवी विगत कुछ माह से अस्वस्थ्य चल रही थी और आज दोपहर में नयाबाजार स्थित आवास में अंतिम सांस ली. (नीचे भी पढे)
वे अपने पीछे पति राजनाथ सिंह,पुत्र राकेश सिंह,मुकेश सिंह,सुरेश सिंह समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गई है. शाम को 4 बजे उनके निवास स्थान से गंधरूपी नदी घाट शव यात्रा निकली. छोटे पुत्र सुरेश सिंह ने मुखाग्नि दी.







