चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में बैग लेस डे के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय का भ्रमण किया. कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को नगर पंचायत के सभी कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया.( नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ पर्यावरण मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2026 से लागू एस डब्ल्यूएम रूल 2026 के तहत हरा, नीला, लाल और काला डस्टबिन के बारे में जानकारी दी गई. इस मौके पर वार्ड पार्षद मलय रूहीदास, मौसमी मल्लिक,नगर प्रबंधक अनंत खलखो, रेणुका महतो, अरुण महतो,असीम नाथ समेत अन्य उपस्थित थे.







