जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को भारत सम्मान पुरस्कार से नई दिल्ली में पुरस्कृत किया गया है. यह पुरस्कार बुद्धांजलि रिसर्च फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से प्रदान किया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ट्रस्ट के जूरी के द्वारा उनके नाम का चयन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
यह पुरस्कार विगत दिनों नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले विशेष रूप से उपस्थित थे.







