• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 16, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mango nagar nigam : मानगो में नदी किनारे बस्तियों का मेयर सुधा गुप्ता ने किया दौरा, दिया निर्देश 24 घंटे अलर्ट रहेगी रेस्क्यू टीम, देखिए video

jamshedpur mango nagar nigam : मानगो में नदी किनारे बस्तियों का मेयर सुधा गुप्ता ने किया दौरा, दिया निर्देश 24 घंटे अलर्ट रहेगी रेस्क्यू टीम, देखिए video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश के बीच नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी और नदी किनारे बसे इलाकों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को नदी किनारे स्थित विभिन्न बस्तियों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया. इसमें श्याम नगर, राम नगर, कृष्णा नगर और स्वर्णरेखा नदी के तट पर बसे अन्य बस्ती थे. उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पानी भरने के कारणों की समीक्षा की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए. दौरे के दौरान मेयर ने बस्तियों में जलजमाव, नालियों की स्थिति, नदी के बढ़ते जलस्तर तथा लोगों के आवागमन की स्थिति की जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम को पूरी तरह अलर्ट रखा जाए और 24 घंटे प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की जाए. मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंचता है या लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होता है, तो उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यकता के अनुसार मुफ्त चिकित्सा सुविधा, सूखा राशन, पेयजल एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी रखने को भी कहा गया. उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में नगर निगम की पहली प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष बारिश के दौरान नदी किनारे की बस्तियों में जलजमाव और बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है. केवल राहत और बचाव कार्य से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है. इसके लिए दीर्घकालिक एवं स्थायी जल निकासी और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था विकसित करनी होगी. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि नदी किनारे के क्षेत्रों को बाढ़ और जलजमाव से स्थायी राहत दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने पहले ही संबंधित स्तर पर स्लुइस गेट और बांध निर्माण या सुदृढ़ीकरण से जुड़ी योजनाओं के लिए पत्राचार किया है. इन योजनाओं को एचएलएमसी में योजना सूचीबद्ध किए जाने की दिशा में भी पहल की गई है. मेयर ने कहा कि स्लुइस गेट, बांध एवं प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित होने से नदी के बढ़ते जलस्तर के दौरान पानी के अनियंत्रित प्रवेश को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लंबे समय में नदी किनारे रहने वाले लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव तत्काल जरूरत है, लेकिन हमारा लक्ष्य इसका स्थायी समाधान करना है. नदी किनारे रहने वाले नागरिकों को हर वर्ष भय और असुरक्षा के बीच जीवन नहीं बिताना पड़े, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से स्थायी व्यवस्था विकसित की जाएगी. (नीचे भी पढ़े)

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील बस्तियों की सूची तैयार रखते हुए वहां उपलब्ध राहत संसाधनों, रेस्क्यू टीम, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित स्थानों की जानकारी अपडेट रखी जाए. साथ ही, जरूरत पड़ने पर लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी रखने को कहा. दौरे के दौरान उप नगर आयुक्त बिजय वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार, नगर प्रबंधक निशांत कुमार एवं प्रदीप कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर अमित आनंद सहित नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने मेयर को प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति एवं जलजमाव से संबंधित जानकारी दी. मेयर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम बारिश और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur kalimati uuv flag hoisting : कालीमाटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, टाटा स्टील वायर डिवीजन के सीईओ नीलांजन बिस्वास ने किया ध्वजारोहण, विद्यालय के विद्यार्थियों के हैरतअंगेज स्टंट व अन्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन
खबर

Jamshedpur kalimati uuv flag hoisting : कालीमाटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, टाटा स्टील वायर डिवीजन के सीईओ नीलांजन बिस्वास ने किया ध्वजारोहण, विद्यालय के विद्यार्थियों के हैरतअंगेज स्टंट व अन्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

August 16, 2026
csir-nml Jamshedpur-सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर ने देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निदेशक संदीप चौधरी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की तरक्की और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को दोहराया
खबर

csir-nml Jamshedpur-सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर ने देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निदेशक संदीप चौधरी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की तरक्की और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को दोहराया

August 16, 2026
Adityapur srinath public school flag hoisting : श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने लिया देश की अखंडता अक्षुण्ण रखने का संकल्प  
खबर

Adityapur srinath public school flag hoisting : श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने लिया देश की अखंडता अक्षुण्ण रखने का संकल्प  

August 16, 2026
Next Post
tata motors employees good news : टाटा मोटर्स लिमिटेड और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच वेतन संरचना के पुनर्गठन को लेकर हुआ समझौता, सैलेरी स्लिप अब बदला हुआ आयेगा

tata motors employees good news : टाटा मोटर्स लिमिटेड और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच वेतन संरचना के पुनर्गठन को लेकर हुआ समझौता, सैलेरी स्लिप अब बदला हुआ आयेगा

jharkhand incident : चमोली सुरंग हादसे में झारखण्ड के एक श्रमिक की मौत तथा एक अन्य के फंसे होने की सूचना, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत व पुनर्वास कार्य तेज़, टनल दुर्घटना में झारखण्ड के कुल सात श्रमिक प्रभावित, जमशेदपुर के मजदूर भी प्रभावित

jharkhand incident : चमोली सुरंग हादसे में झारखण्ड के एक श्रमिक की मौत तथा एक अन्य के फंसे होने की सूचना, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत व पुनर्वास कार्य तेज़, टनल दुर्घटना में झारखण्ड के कुल सात श्रमिक प्रभावित, जमशेदपुर के मजदूर भी प्रभावित

jamshedpur operation muskan- साकची रविंद्र भवन सभागार में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 271 मोबाइल का वितरण, पुलिस प्रशासन ने अब तक 3205 मोबाइल लौटाए, देखिए video

jamshedpur operation muskan- साकची रविंद्र भवन सभागार में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 271 मोबाइल का वितरण, पुलिस प्रशासन ने अब तक 3205 मोबाइल लौटाए, देखिए video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News