जमशेदपुर: शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्धारा श्री राणी सती दादी जी का सवा लाख फूलों से दिव्य अभिषेक एवं सिंधारा महोत्सव 22 अगस्त शनिवार को सीएच एरिया सोनारी (भूतनाथ मंदिर परिसर) में धूमधाम से मनाया जायेगा. हरियाली तीज के अवसर पर सुबह 11 बजे से भजनो का कार्यक्रम एवं मंगल आरती तथा सिंधारा उत्सव संध्या 4 बजे से होगा. झूला महोत्सव एवं मेंहदी विशेष आकर्षण होगा.(नीचे भी पढ़े)

दादी के चरणों में भजनों की प्रस्तुति देने के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध गायक संजय शर्मा एवं अन्नू शर्मा शहर आ रहे हैं. श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट ने आयोजित इस पावन अवसर पर दादी के भक्तों को आमंत्रित किया हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजकुमार चंदूका, महासचिव राजकुमार संघी, ट्रस्टी कैलाश सरायवाला, ललित सरायवाला सहित ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारी लगे हुए हैं.




