जमशेदपुर : जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के संरक्षक एवं अखिल भारतीय बरनवाल समाज के आधार स्तंभ जुगसलाई निवासी जगदेव प्रसाद बरनवाल का रविवार को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से समाज, व्यापारिक जगत एवं उनके परिचितों में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार आज पार्वती घाट पर पूरे सम्मान के साथ संपन्न हुआ. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

श्री बरनवाल के निधन की सूचना मिलने पर जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी संघ के सदस्यों के साथ उनके जुगसलाई स्थित निवास पर पहुंचे. उन्होंने स्वर्गीय बरनवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि स्वर्गीय जगदेव बाबू सच्चे अर्थों में कर्मयोगी थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यवसाय, समाज, संगठन हित में समर्पित भाव से लगाया. वे उम्र के अंतिम पड़ाव तक सक्रिय रहे और उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए अमूल्य था. उनके निधन से जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने अपना एक अभिभावक और मार्गदर्शक खो दिया है. इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल जैन, कैलाश सरायवाला, विमल जालान, महेंद्र जैन, कमल लड्ढा, दीन दयाल अग्रवाल, राजेंद्र मस्करा, प्रदीप बिदासरिया, राजू भारतीय, संजय मस्करा, विजय प्रकाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.




