जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतदाता विशेष का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर), 2026 के कार्यक्रम अनुसार 5 अगस्त से 15 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दायर करने अवधि तथा 5 अगस्त से 14 अक्तूबर तक नोटिस चरण के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति को निष्पादित करने की तिथि निर्धारित है. उक्त को लेकर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय समेत विभिन्न स्थानों पर दावा-आपत्ति निराकरण हेतु सुनवाई की जा रही है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम का कार्यालय, मानगो अंचल कार्यालय, जेएनएसी कार्यालय, जमशेदपुर सदर प्रखंड परिसर तथा वाणिज्य कर कार्यालय में निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया गया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह एवं संबंधित ईआरओ, एईआरओ उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया, मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि सुनवाई में आने वाले नागरिकों को प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि उनके आवेदन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआइआर प्रक्रिया का उद्देश्य निर्वाचक सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है. सभी पात्र मतदाता अपने नाम की जांच करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने अथवा अन्य आपत्ति हो तो निर्धारित अवधि में दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराएं. (नीचे भी पढ़े)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सुनवाई स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रखते हुए नागरिकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं से अपील की गई है कि वे एसआइआर 2026 के तहत अपने निर्वाचक विवरण की जांच कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.




