लोहरदगा : लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुमला और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी द्वारा लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान और संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रभारियों की समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं, जिसमें बूथ स्तर एवं पंचायत स्तर तक तैयारियों पर चर्चा हुई. इसमें गुमला जिले में तकरीबन 2,11000 मतदाताओं का नाम कटने के कगार पर है. सुखदेव भगत ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि मतदाता सूची से जो भी नाम कटेंगे उनके जगह पर भाजपा दूसरे राज्यों से भाजपा के कार्यकर्ताओं का नाम जोड़ कर वोट की चोरी करेगी. एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की. सांसद नें कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है. (नीचे भी पढ़े)

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है. लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस सह प्रभारी विजय खां के द्वारा पंचायत स्तर तक के बीएलए 2 को यह निर्देश दिया गया है कि आगामी 15 सितंबर तक प्रत्येक अनमैप्ड मतदाताओं को सत्यापन के लिए एसडीओ कार्यालय में लगे टेबल में बैठे एआरओ के पास ले जाकर जो भी 11 प्रकार के दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी है, उसको जमा करवा कर सभी का नाम SIR के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करे. इस अवसर पर उपस्थित हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, पूर्व जिला अध्यक्ष रोशन बरुआ, शमशेर आलम, अजय शर्मा, सीमा सीता एक्का, ऋषिकेश सिंह, चैतु उरांव सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए.




