तमाड़: रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पुरान रामपुर के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में सड़क की सफाई का काम कर रहे मजदूरों को कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दो मजदूर की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि तीन मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक व घायल सभी तमाड़ के रहने वाले बताये जाते है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पथ निर्माण विभाग की ओर से रांची – जमशेदपुर मुख्य सड़क के किनारे साफ- सफाई का काम कराया जा रहा था. सड़क किनारे काफी मात्रा में बालू व झाड़ियां जमीं हुई थी. मजदूरों ने पहले झाड़ियों को कटाई की और सड़क पर जमे बालु का हटाने का काम शुरू किया था.(नीचे भी पढे)
सभी मजदूर बालू और झाड़ियों को ट्रैक्टर में लादकर दूसरी जगह ले जा रहे थे. इस दौरान जमशेदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर संख्या जेएच04- 7बी0623 अचानक मजदू्रों को अपने चपेट में ले लिया. जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए. इस हादसे में दो मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुखिया समेत आस पास के कई ग्रामीण एकत्रित हुए. घटना की जानकारी पुलिस को दी एवं घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाने में मदद की.इसके बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर के चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस चालक के हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.




