चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के पुखुरिया गांव निवासी सह जाथा काली मंदिर के संस्थापक बाबा कालीपद महतो, जो विगत कई वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं, की सूचना पाकर शनिवार को नम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उनके आवास पहुंचकर उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की. व्हीलचेयर मिलने से बाबा कालीपदो महतो को अपने दैनंदिन जीवन यापन में काफी सुविधा होगी. इससे उन्हें अपने जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने और अधिक आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर नम्या स्माइल फाउंडेशन के दीपक बारिक, बाबूलाल मांडी, साबिर हुसैन, बबलू गिरि समेत अन्य उपस्थित थे. श्री षाडंगी ने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में सम्मान, आत्मनिर्भरता और नई उम्मीद पैदा करना है. वहीं व्हीलचेयर पाकर कालीपद महतो का चेहरा खुशी से खिल उठा.




