मेष राशि
आज रात के समय आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफी समझदारी की बातें करता नजर आ सकता है। आज का दिन लाभदायक साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जायेंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
वृष राशि
बेकार के सोच में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर सलाह दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत ध्यान से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां मजेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी अवसर भी होंगे। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।
मिथुन राशि
उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। संभव है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।
कर्क राशि
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जायेंगी। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से होगी। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें क्योंकि इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा होगी। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ सेक्स के लिए होती है, वे गलत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
सिंह राशि
ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पायेगा। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपके ईमानदार और जिंदादिली प्यार में जादू करने की ताकत है। कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।
कन्या राशि
कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएं, विशेष तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख्याल रखते हैं। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। दिन की शुरुआत से अंत तक आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
तुला राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आज अपने प्रिय को माफ करना न भूलें। आप दफ्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।
वृश्चिक राशि
आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में परेशानी महसूस करेंगे। आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे। उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।
धनु राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आप दूसरों पर कुछ अधिक खर्चा कर सकते हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं उजागर करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। रिश्तेदारों का दखल शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा कर सकता है।
मकर राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को खत्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की जरूरत है। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। कैरियर में प्रगति के लिए नयी क्षमताएं विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।
कुंभ राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे, ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचाएंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। जिसपर आप भरोसा करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को सहमत करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आयेंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
मीन राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। होशियारी से निवेश करें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को खुशियों में बदल देगा।


